मुस्कान रस्तोगी, साहिल शुक्ला ने सौरभ राजपूत का मर्डर किया जिसके बाद दोनों घूमने गए। उन्हें इतना भी खौफ नहीं था कि कैसे एक जिंदगी को उन्होंने खत्म कर दिया। अब दोनों आरोपी 14 दिन के रिमांड पर जेल की सलाखों के पीछे हैं। इसी बीच सौरभ और मुस्कान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो घर दिखाया जा रहा है जिसमें सौरभ ने अंतिम सांस ली। अब मकान मालिक ओमपाल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है, जिसके बाद पुलिसकर्मी 24 घंटे घर पर तैनात है। उसने घर के अंदर की वीडियो दिखाई।
मुस्कान और सौरभ के मकान मालिक को खतरा
मुस्कान और साहिल ने सौरभ राजपूत का बेरहमी से कत्ल कर दिया, अब वो जेल में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक घर दिखाया गया है जो मुस्कान और सौरभ के मकान मालिक ओमपाल का है। ओमपाल ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है जिसके चलते उनके घर में पुलिसकर्मी तैनात है। ओमपाल का कहना है कि उन्हें भी खतरा है। इस वजह से 24 घंटे घर में पुलिसकर्मी तैनात रहेगा।
यह भी पढ़ें: बिहार की ‘मुस्कान’ ने मेहंदी उतरने से पहले उजाड़ा सुहाग, 14 दिन में टूटा 7 जन्म का रिश्ता
इस घर में नहीं हुआ था मर्डर
बता दें कि ये वो घर नहीं है जिसमें सौरभ राजपूत का मर्डर हुआ था। इस घर में तो उनके मकान मालिक रहते हैं। पुलिस वाले ने घर के अंदर का वीडियो दिखाया और बताया कि थानेदार ने उन्हें यहां पर तैनात किया है। पुलिस वाले ने बताया कि इस घर में सौरभ का मर्डर नहीं हुआ था। वो घर दूसरा है।
साहिल और मुस्कान ने की जेल में खास डिमांड
जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान और साहिल से जेल में मिलने के लिए कोई नहीं जा रहा है। ऐसे में उन्होंने जेल अधीक्षक से सरकारी वकील की मांग की है। कहा जा रहा है कि पहले मुस्कान ने वकील की डिमांड की थी, अब साहिल ने भी लिखित में वकील की मांग की है। हालांकि जेल के अंदर से मुस्कान और साहिल के बारे में ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ रही है।
यह भी पढ़ें: सौरभ-मुस्कान की बेटी का क्या होगा? किसके साथ रहेगी पीहू
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
8 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines