Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। हापुड़ में एक रिटायर्ड जज का शव नहर में उतराता मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वे 4 दिन पहले से रहस्यमय तरीके से अपने घर से गायब हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
रवि मल्होत्रा मूलरूप से मेरठ के रहने वाले थे और वे जज के पद से रिटायर हुए थे। बताया जा रहा है कि रवि मल्होत्रा चार दिन पहले अचानक से घर गायब हो गए थे। घरवालों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। कुछ लोगों ने धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा की झाल नहर में एक शव उतराता हुआ देखा, जिससे उनमें हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : जयमाला में दूल्हे ने किया दुल्हन को किस, तो जमकर चले लाठी-डंडे, फिर उसी लड़के संग भागी लड़की
लोगों ने शव को नहर से बाहर निकाला
स्थानीय लोगों ने किसी तरह शव को नहर से बाहर निकाला और धौलाना थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शव की पहचान मेरठ के रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिटायर्ड जज की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें : रामलीला मेले की खचाखच भीड़ में घुस आया सांड, भगदड़ के बीच ‘महिला को मारा सींग और बच्चे को पटका’
जानें सीओ ने क्या कहा?
इसे लेकर पिलखुवा की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि रिटायर्ड जज की कार मेरठ के देहरा झाल पर नहर किनारे मिली थी। उनकी गाड़ी वहां लावारिस हालत में खड़ी थी। पिछले 4 दिन से वे अपने घर से लापता थे। परिजनों को रिटायर्ड जज की लाश मिलने की सूचना दे दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हत्या है या आत्महत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद वजह साफ हो जाएगी।
संबंधित खबरें
क्या मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से गायब
5 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
1 hr agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
6 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
10 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
21 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
23 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines