Murder Case Accused High Voltage Drama: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अनुप्रिया पटेल की अपना दल (S) के नेता इंद्रजीत उर्फ मोनू पटेल की हत्या करने वाले ने आज हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वारदात अंजाम देने के बाद जब मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो वह उन्हें धमकाने लगा।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वह पुलिस वालों को ही ललकारने लगा। उसने धमकाया कि अगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो वह खुद को गोली मार लेगी। वह हाथ में पिस्तौल लेकर इधर उधर टहलता रहा।
उसकी धमकी सुनकर पुलिस वाले उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं कर पाए। हारकर पुलिस को STF बुलानी पड़ी, जो उसे बहकाते हुए जैसे ही उसके पास गए, वह भाग गया। STF और पुलिस कर्मियों ने उसे पीछा करके दबोच लिया। करीब आधा घंटा यह पुलिस-हत्यारोपी का ड्रामा चलता रहा।
यह भी पढ़ें:5 बच्चे तालाब में डूबे, 4 लड़कियों की मौत; आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे दर्दनाक हादसा
पीछे से सिर में मारी गई गोली
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात प्रयागराज के गंगापार इलाके में अंजाम दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय इंद्रजीत उर्फ मोनू पटेल के रूप में हुई, जो एक वकील भी था। हत्यारोपी की पहचान 28 वर्षीय सर्वेश के रूप में हुई है। वारदात जमीनी विवाद में अंजाम दी गई।
आरोप लगाया गया है कि सर्वेश के परिवार ने इंद्रजीत के परिवार को दान में प्रॉपर्टी दी थी, जिसे वे वापस मांग रहे थे, लेकिन इंद्रजीत का परिवार जमीन वापस नहीं लौटा रहा था। इसलिए आज सुबह जब इंद्रजीत अपने खेतों में जाने के लिए निकला तो सर्वेश ने पीछे से उसे गोली मार दी।
वारदात अंजाम देने के बाद वह इंद्रजीत के घर के बाहर पहुंचा और उसके घरवालों को ललकारने लगा। शोर शराबा सुनकर लोग जमा हो गए तो पुलिस को बुलाया गया, लेकिन हत्यारोपी की धमकी सुनकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें:62 लाशें बरामद, 21 लाख लोगों के उजड़े घर; असम में मानसून की बारिश से बाढ़ ने मचाई तबाही
आरोपी ATM बूथ का सुरक्षाकर्मी
DCP गंगानगर अभिषेक भारती ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आरोपी सर्वेश को दबोचा गया। सर्वेश एक ATM बूथ का सुरक्षाकर्मी है। उसके पिता का नाम राम सुमेर है और वह खेती बाड़ी के साथ-साथ सब्जी बेचने का कारोबार भी करते हैं। उसके 2 छोटे भाई भी हैं, जो पिता के साथ ही कारोबार करते हैं। वारदात के समय हत्यारोपी सर्वेश के पास 2 हथियार थे, जो जब्त कर लिए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात अंजाम देने की सही वजह पता चल सके।
यह भी पढ़ें:बैग में बम है, धमाका होने से बचा लो नहीं तो…इश्क में अंधी लड़की का खौफनाक कांड, एयरपोर्ट पर मचा कोहराम
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
12 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
12 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
14 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
15 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
16 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines