मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का यूपी के इस शहर से होगा खास कनेक्शन, जानें कहां तक पहुंचा काम

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सोमवार को मुंबई और अहमदाबाद के बीच चल रही बुलेट ट्रेन की जानकारी दी। जिसमें कहा गया कि परियोजना ने 27 फरवरी 2025 तक कुल 508 किलोमीटर लंबाई में से 386 किलोमीटर पियर फाउंडेशन और 272 किलोमीटर पुल का काम कर लिया है।

Mumbai-Ahmedabad bullet Train

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेजी से किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शनिवार (1 मार्च) को बुलेट ट्रेन के काम की समीक्षा के लिए अहमदाबाद पहुंचे। जहां पर उन्होंने इसका काम कर रहे मजदूरों से भी मुलाकात की। इस प्रोजेक्ट में कुल 28 स्टील के ब्रिज बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 11 स्टील ब्रिज महाराष्ट्र में और 17 गुजरात में हैं। लेकिन हैं क्या आप जानते कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का सीधा संबंध उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर हापुड़ से भी है?

क्या है हापुड़ कनेक्शन?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत नाडियाड के पास 200 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज लॉन्च किया जाएगा, जो कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तैयार किया गया है। हापुड़ से इस पुल की साइट करीब 1200 किलोमीटर दूर है। इस पुल के स्टील स्ट्रक्चर के 700 टुकड़े ट्रेलरों के जरिए साइट पर पहुंचाए जा रहे हैं। इस स्टील ब्रिज का पहला हिस्सा इसी महीने लॉन्च हो जाएगा और बाकी अगस्त 2025 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

100 साल चलेगा पुल 

हापुड़ में बनाए जा रहे इस पुल में 100-100 मीटर के दो खंड हैं। यह 14.3 मीटर चौड़ा और 14.6 मीटर ऊंचा बनाया जा रहा है। इस स्टील के पुल का वजन लगभग 1500 मीट्रिक टन बताया जा रहा है। स्टील के हिस्सों को जोड़ने का काम टोर शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ बोल्ट तकनीक से किया जा रहा है, जिसकी वजह से इसकी उम्र 100 साल बताई जा रही है। स्टील का यह पुल हाईवे, एक्सप्रेसवे और ट्रेन के लिए काम करेगा।

बुलेट ट्रेन के बारे में

बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है, जिसमें से 352 किलोमीटर गुजरात और दादर एवं नागर हवेली में है। बाकी का 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें जो 12 स्टेशनों होंगे उसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती का नाम शामिल है।

कहां तक पहुंचा काम?

जानकारी के मुताबिक, अभी गुजरात में 8 में से 6 स्टेशनों का स्ट्रक्चर वर्क हो चुका है। वहीं, महाराष्ट्र में भी 3 एलिवेटेड स्टेशनों पर काम शुरू किया जा चुका है। इसके अलावा, मुंबई में भी बेस स्लैब का काम किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ