Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा 21 अक्टूबर को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। समाजवादी पार्टी की ओर से एक पत्र जारी कर प्रदेशभर के सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के हर गांव, हर शहर में श्रद्धांजलि सभा होगी। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के हस्ताक्षर वाला एक पत्र ट्वीट किया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने लिखा पत्र
पत्र में लिखा है, ‘प्रिय साथी, हम सबके संरक्षक व प्रेरणा के स्रोत श्रद्धेय नेताजी अब हमारे बीच में नहीं हैं, हम सब शोकाकुल हैं। आदरणीय नेताजी की स्मृतियों को नमन करने के लिए आप सभी लोग दिनांक 21 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को अपने गांवों व शहरों में अपनी आस्था एवं श्रद्धा के अनुसार उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करें एवं नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें।… नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1580500298266972160
10 अक्टूबर को मेदांता में ली थी अंतिम सांस
बता दें कि 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने आखिरी सांस ली थी। इसके बाद बेटे अखिलेश यादव उनके पार्थिव शरीर को लेकर सैफई पहुंचे थे। जानकारी होने पर पूरे रास्ते में जगह-जगह लोगों के हुजूम खड़े मिले थे। पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। अगले दिन मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अमित शाह सीधे पहुंचे थे मेदांता
नेताजी के देहांत की सूचना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीधे मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे थे। उनसे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने मेदांता पहुंच कर उनका हाल जाना था। जब मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचा तो प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कई बड़े नेता, सीएम और VVIP पहुंचे थे
इनके बाद फिर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी और बाबा रामदेव ने भी पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines