हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Mulayam Singh Yadav: नेताजी का अस्थिकलश लेकर हरिद्वार रवाना हुए अखिलेश, थोड़ी देर में होगा विसर्जन

विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का अस्थिकलश लेकर उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी उनके साथ हैं। आज सुबह तीनों ने सैफई हवाई पट्टी से देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1581895013943848961

10 अक्टूबर को नेताजी ने ली थी अंतिम सांस

बता दें कि 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव ने अंतिम सांस ली थी। अगले दिन 11 अक्टूबर को पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। सोमवार यानी आज उनका हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन हो रहा है। उत्तराखंड के सपा नेताओं ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1581889580185550848

पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल साथ रहे

सुबह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव उनका अस्थिकलश लेकर घर से सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से अपने निजी चार्टर्ड प्लेन से देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ ही देर में नेताजी की अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएंगी। इस दौरान हरिद्वार के वीआईपी घाट पर कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola