Mukhtar Ansari की मौत का सच आया सामने, विसरा रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Mukhtar Ansari Viscera Report: डॉन मुख्तार अंसारी की मौत का सच सामने आ गया है। विसरा रिपोर्ट में डॉक्टरों ने उसकी मौत होने का कारण बताया है। उसकी मौत बांदा जेल में गत 28 मार्च को हुई थी। परिजनों ने पुलिस पर उसे धीमा जहर देने का आरोप लगाया था।

Mukhtar Ansari Visra Report Revealed Death Secret

मुख्तार अंसारी माफिया डॉन होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा भी था।

Mukhtar Ansari Viscera Report: डॉन मुख्तार अंसारी की मौत का असली सच सामने आ गया है। उसकी विसरा रिपोर्ट आई है, जिसमें उसकी मौत होने के कारणों का खुलासा हुआ है। विसरा रिपोर्ट के अनुसार, मुख्तार अंसारी की मौत जहर के कारण नहीं हुई। उसके विसरा में जहर का एक भी कण नहीं मिला। गत 28 मार्च 2024 को डॉन मुख्तार अंसारी की मौत उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में हुई थी।

विज्ञापन

मुख्तार अंसारी को बेहोशी की हालत में बांदा के ही रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मुख्तार अंसारी के परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर उसे धीमा जहर देकर मारने के आरोप लगाए थे, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन पुलिस ने मुख्तार अंसारी का विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा, जिसकी रिपोर्ट रिलीज हुई है।

विज्ञापन

29 मार्च को सुपुर्द-ए-खाक हुआ था डॉन

बता दें कि 28 मार्च की सुबह डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी। अगले दिन 5 घंटे चले पोस्टमार्टम के बाद उसकी पार्थिव देह उसके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया गया था। 30 मार्च को गाजीपुर में ही उसके घर फाटक से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर काली बाग कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। मुख्तार के जनाजे में जहां उसका छोटा बेटा उमर अंसारी और भाई सांसद अफजाल अंसारी मौजूद रहा।

विज्ञापन

वहीं हजारों की संख्या में मुख्तार अंसारी के समर्थक भी उमड़े। इतनी भीड़ रही कि पुलिस वालों को लोगों को संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ईद वाले दिन 11 अप्रैल को मुख्तार अंसारी का फातिया पढ़ा गया, जिसमें शामिल होने के लिए जेल से मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी आया। इसके लिए उसे सुप्रीम कोर्ट से पैरोल मिली थी। करीब 3 दिन डॉन मुख्तार अंसारी काफी सुर्खियों में रहा।

विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़ी अहम जानकारियां

बता दें कि मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम 5 डॉक्टरों के पैनल ने किया था। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मुख्तार की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उसके दिल में खून के थक्के जम गए थे। वह पहले से दिल का मरीज था। इसके अलावा उसे शुगर और स्किन की एलर्जी थी। वह डिप्रेशन का मरीज भी रह चुका था।

उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारा गया। कुछ लोगों को बचाने के लिए से ठिकाने लगाया गया। आखिरी पलों में मुलाकात के समय मुख्तार ने उन्हें बताया था कि उसे कई दिन से जहर दिया जा रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिली और फिर अचानक उसकी मौत भी हो गई। परिजनों को उसके बारे में अस्पताल ले जाने के बाद बताया गया।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ