हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अतीक के साथ मुख्तार कुनबे पर भी चला बुलडोजर, अब्बास और उमर अंसारी का दो मंजिला मकान गिराया, देखें Photos

विज्ञापन

Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने बुलडोजर लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। अतीक के करीबियों और गुर्गों के मकानों को ढहाया जा रहा है।

इसी बीच यूपी के मऊ (Mau) जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मऊ में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के दो मंजिला मकान को ध्वस्त किया गया है। इस कार्रवाई के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

अब्बास और उमर अंसारी के नाम है ये संपत्ति

जानकारी के मुताबिक मऊ के थाना दक्षिण टोला स्थित जहांगीराबाद में यह कार्रवाई हुई है। यहां मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम दर्ज एक दो मंजिला मकान शुक्रवार को जिला प्रशासन ने ढहा दिया।

अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि बिना नक्शे के अवैध जमीन पर यह मकान बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन का तीसरा दिन… अतीक के एक और करीबी का घर ‘जमींदोज’

पल भर में जमींदोज किया दो मंजिला मकान

मऊ के सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद सरकारी अमला बुलडोजर लेकर अब्बास और उमर के इस मकान में पहुंचा।

जहां बिना समय गंवाए इसे तोड़ने का काम शुरू किया गया। देखते ही देखते इस संपत्ति को भी जमींदोज कर दिया गया।

पुलिस ने अतीक के करीबी का प्रयागराज में घर ढहाया

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज में भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन अतीक के दो करीबियों समेत चार लोगों के खिलाफ मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है।

शुक्रवार को भी प्रयागराज में पुलिस ने अतीक के करीबी माने जाने वाले माशूकुद्दीन का दो मंजिला घर ढहा दिया। वहीं कौशांबी जिले में अतीक के 18 साल से फरार गुर्गे का मकान पुलिस ने तोड़ा है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें