उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। बीती रात झारखंड और गोरखपुर STF ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर शूटर अनुज को जमशेदपुर में मार गिराया। अनुज पर ढाई लाख रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था। पिछले गुरुवार को ही उस पर इनाम राशि बढ़ाई गई थी। पहले इनाम राशि एक लाख रुपये थी, जो ढाई गुना बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी गई थी।
STF गोरखपुर यूनिट के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने एनकाउंटर की पुष्टि की। मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि अनुज काफी समय से फरार था और पुलिस उसे तलाश रही थी। वह कुख्यात माफिया रहे मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर था और इनामी बदमाश था, जिसका सुराग मुखबिर से मिला था। उत्तर प्रदेश पुलिस उसे पकड़ने के लिए झारखंड गई थी, जहां पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
ऑपरेशन में डिप्टी SP गोली लगने से घायल
ऑपरेशन को STF के डिप्टी SP धर्मेश कुमार शाही ने लीड किया था, जो मुठभेड़ के दौरान घायल भी हो गए थे। मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 25 राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से एक गोली शाही को लगी। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है और उन्हें TMH में भर्ती कराया गया। पुलिस को एनकाउंटर के बाद मौके से 2 हथियार मिले। एक 9MM की ब्राउनिंग सर्विस पिस्टल थी, जिसे पुलिस विभाग और भारतीय सेना में इस्तेमाल किया जाता है। दूसरा पिस्टल .32 बोर का है।
36 साल का अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश के मऊ का निवासी था। भाई के मर्डर का बदला लेने के लिए वह माफिया बना। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट सहित अन्य धाराओं में करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली थाने में अनुज के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 केस दर्ज हैं। रानीपुर थाने में 5, दक्षिण टोला थाने में 2, चिरैयाकोट कोतवाली में 3 केस दर्ज हैं। अनुज के खिलाफ 3 केस गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
37 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines