Mukhtar Ansari की मौत हार्ट अटैक से हुई या स्लो पॉइजन से, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दिया राज

Mukhtar Ansari Post Mortem Report: डॉन मुख्तार अंसारी की मौत की वजह सामने आ गई है, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। अब यह क्लीयर हो गया है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई या धीमा जहर दिए जाने से, हालांकि विसरा रिपोर्ट अभी आनी है, लेकिन डॉक्टरों की जांच में मौत की वजह स्पष्ट हो गई है।

Mukhtar Ansari Visra Report Revealed Death Secret

मुख्तार अंसारी माफिया डॉन होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा भी था।

Mukhtar Ansari Post Mortem Report: मुख्तार अंसारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई या स्लो पॉइजन से, इसका खुलासा हो गया है। डॉन की मौत का राज उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला, जो बीती रात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, डॉन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हृदयगति रुकने के कारण हुई। डॉन का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसी जांच में बिल्कुल क्लीयर हो जाएगा कि उसे जहर दिया गया या नहीं, क्योंकि मुख्तार अंसारी के परिजनों ने उसे स्लो पॉइजन दिए जाने का शक जताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है कि उसे हार्ट अटैक हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

5 डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

डॉन मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम 5 डॉक्टरों के पैनल ने किया। करीब एक घंटा पोस्टमार्टम में लगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद करीब 3 घंटे अन्य औपचारिकताओं में लगे, क्योंकि मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे और बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने अविश्वास जताया था। उसने दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। उमर ने डीएम को एक लेटर लिखा था, जिसमें 7 मांगें की गई थीं, लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने उनकी गलतफहमी दूर करने की कोशिश की। डॉक्टरों के पैनल में ENT स्पेशलिस्ट मुकेश कुमार, महेश गुप्ता, सीनियर डॉक्टर SD त्रिपाठी, हड्डी रोग स्पेशलिस्ट डॉ विकासदीप शामिल रहे।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया पार्थिव शरीर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 5 घंटे चली पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्तार अंसारी का पार्थिव शरीर उसके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया गया। उमर पिता के पार्थिव शरीर को गाजीपुर स्थित अपने पैतृक गांव मुहम्मदाबाद युसुफपुर ले गया, जहां अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गईं। बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। बेटे उमर अंसारी के विरोध के कारण पोस्टमार्टम मौत होने के करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर किया गया। शाम करीब 7 बजे पार्थिव शरीर परिजनों को दे दिया गया था, जो देररात करीब एक बजे गाजीपुर पहुंचा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ