Don Mukhtar Ansari Grave Ready: डॉन मुख्तार अंसारी की कब्र तैयार हो गई है। उसे गाजीपुर के मोहम्दाबाद यूसुफपुर में काली बाग स्थित कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी के अम्मी-अब्बू की कब्र भी है। उसके चाचा-चाची को भी यहीं दफन किया गया था। इन सभी के पास डॉन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पोस्टमार्टम हो गया है, लेकिन बेटे उमर अंसारी ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों पर सवाल उठाए हैं।
उमर अंसारी ने एक लेटर लिखकर पिता मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों से कराने की मांग की है। दूसरी ओर, मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी है। अब्बास अंसारी अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। ऐसे में अब सवाल यह उठा रहा है कि मुख्तार अंसारी को कब दफनाया जाएगा?
डॉन की मौत की न्यायिक जांच के आदेश
डॉन मुख्तार अंसारी की अचानक मौत होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉन की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर समेत कई दिग्गज नेताओं ने डॉन की मौत को साजिश करार दिया है और जांच कराने को भी कहा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अपने X हैंडल पर लिखा कि मुख्तार अंसारी की मौत स्वाभाविक नहीं लगती। इस बीच बांदा मजिस्ट्रेट ने मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बांदा CJM गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है और 30 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सबमिट करने के निर्देश भी दिए हैं।
जेल में खराब हुई थी मुख्तार अंसारी की तबीयत
बता दें कि उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में कैद डॉन मुख्तार अंसारी की बीती रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। मुख्तार अंसारी रोजे रख रहा था, लेकिन बीती रात अचानक उल्टी लगी और वह बेहोश हो गया। यह देखकर जेल अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वे उसे लेकर तुरंत बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन प्राथमिक जांच में ही डॉन को मृत घोषित कर दिया गया।
मुख्तार अंसारी साल 2005 से जेल में था और उसके खिलाफ 4 राज्यों में 65 आपराधिक मामले दर्ज थे। 8 केसों में उसे सजा सुनाई गई थी। 2 केसों में उसे आजीवन कारावास हुआ था। 21 केसों में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी कि मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
11 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
15 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
16 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines