---विज्ञापन---

Mukhtar Ansari की कब्र हो गई तैयार, गाजीपुर के कब्रिस्तान में अम्मी-अब्बू के पास सुपुर्द-ए-खाक होगा डॉन

Don Mukhtar Ansari Grave: डॉन मुख्तार अंसारी की कब्र तैयार हो गई है। दफनाने की तैयारी भी परिजनों ने कर ली है, पार्थिव शरीर आने का इंतजार है। मुख्तार को उसी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां उसके अम्मी-अब्बू और अन्य परिजनों की कब्र है।

---विज्ञापन---

Don Mukhtar Ansari Grave Ready: डॉन मुख्तार अंसारी की कब्र तैयार हो गई है। उसे गाजीपुर के मोहम्‍दाबाद यूसुफपुर में काली बाग स्थित कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी के अम्मी-अब्बू की कब्र भी है। उसके चाचा-चाची को भी यहीं दफन किया गया था। इन सभी के पास डॉन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पोस्टमार्टम हो गया है, लेकिन बेटे उमर अंसारी ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों पर सवाल उठाए हैं।

उमर अंसारी ने एक लेटर लिखकर पिता मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों से कराने की मांग की है। दूसरी ओर, मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी है। अब्बास अंसारी अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। ऐसे में अब सवाल यह उठा रहा है कि मुख्तार अंसारी को कब दफनाया जाएगा?

---विज्ञापन---

 

डॉन की मौत की न्यायिक जांच के आदेश

डॉन मुख्तार अंसारी की अचानक मौत होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉन की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर समेत कई दिग्गज नेताओं ने डॉन की मौत को साजिश करार दिया है और जांच कराने को भी कहा है।

---विज्ञापन---

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अपने X हैंडल पर लिखा कि मुख्तार अंसारी की मौत स्वाभाविक नहीं लगती। इस बीच बांदा मजिस्ट्रेट ने मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बांदा CJM गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है और 30 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सबमिट करने के निर्देश भी दिए हैं।

---विज्ञापन---

जेल में खराब हुई थी मुख्तार अंसारी की तबीयत

बता दें कि उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में कैद डॉन मुख्तार अंसारी की बीती रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। मुख्तार अंसारी रोजे रख रहा था, लेकिन बीती रात अचानक उल्टी लगी और वह बेहोश हो गया। यह देखकर जेल अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वे उसे लेकर तुरंत बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन प्राथमिक जांच में ही डॉन को मृत घोषित कर दिया गया।

मुख्तार अंसारी साल 2005 से जेल में था और उसके खिलाफ 4 राज्यों में 65 आपराधिक मामले दर्ज थे। 8 केसों में उसे सजा सुनाई गई थी। 2 केसों में उसे आजीवन कारावास हुआ था। 21 केसों में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी कि मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 29, 2024 02:22 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola