Awadhesh Rai Murder Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी की एक कोर्ट ने वर्ष 1991 के अवधेश राय हत्याकांड में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मुख्तार अंसारी ने 3 अगस्त, 1991 को अवधेश राय की हत्या कर दी थी। बताया गया है कि अवधेश राय कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के भाई थे।
मुख्तार के खिलाफ परिवार लड़ी कानूनी लड़ाई
जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए अजय राय ने कहा कि यह एक कुख्यात अपराधी के खिलाफ हमारे 32 साल के संघर्ष का अंत हुआ है। मैंने, मेरे माता-पिता, अवधेश की बेटी और पूरे परिवार ने सब्र रखा। कई सरकारें आईं और गईं। मुख्तार ने खुद को मजबूत करता गया, लेकिन हमने हार नहीं मानी। हमारे वकीलों के प्रयासों के कारण आज कोर्ट ने मुख्तार को हत्या के मामले में दोषी पाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग गैंगस्टरों के खिलाफ खड़े होंगे और लड़ेंगे, उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। हमें धमकियाँ मिलीं। मैं सुरक्षा की मांग करता रहा हूं, लेकिन सुरक्षा बढ़ाई नहीं जा रही है। अजय राय ने कहा है कि अगर मुझे कुछ होता है तो इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।
ये हुआ था 3 अगस्त 1991 की रात
बता दें कि 3 अगस्त, 1991 को वाराणसी में अजय राय के घर के बाहर अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वकीलों के मुताबिक, दोनों भाई रात करीब 1 बजे अपने घर के गेट पर खड़े थे, तभी मुख्तार अंसारी समेत कुछ हमलावर कार में आए। अवधेश को गोली मार दी। जवाबी कार्रवाई में अजय ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया, लेकिन हमलावर कार छोड़कर भाग गए।
अवधेश को तत्काल कबीरचौरा के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई की हत्या के तुरंत बाद अजय राय ने वाराणसी के चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने मुख्तार अंसारी, विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह और राकेश श्रीवास्तव उर्फ राकेश जस्टिस का नाम लिया। बताया गया है कि इनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि अन्य जेल में बंद थे।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
8 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
8 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
9 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
19 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
19 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
19 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines