Mukhtar Ansari Death Latest Update : माफिया मुख्तार अंसारी को पहले से अंदेशा हो गया था कि वो बांदा जेल में ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहेगा। मुख्तार अंसारी का वो डर सच हो गया। बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार शाम उन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां हार्ट अटैक के कारण उन्होंने आखिरी सांस ली। मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर कांग्रेस ने यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने जांच की मांग की
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में मुख्तार अंसारी की मौत बीजेपी के नेतृत्व वाली यूपी सरकार पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। इससे पहले एक आरोपी मुन्ना बजरंगी जेल में ठोक दिया गया था। तमाम आरोपी अस्पताल जाने वक्त मार दिए जाते हैं। क्या ये उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था है। क्या इस तरह से शासन प्रशासन चलेगा। इस तरीके से जेल चलेगी। मुख्तार अंसारी ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। देश कानून से चलना चाहिए, सजा देने का काम अदालत का है।
यह भी पढे़ं : मुख्तार अंसारी की क्राइम कुंडली: पूर्वांचल का डॉन कैसे बना देश के खतरनाक गिरोह का सरगना?
तेजस्वी यादव ने भी उठाए सवाल
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुःखद समाचार मिला। परवरदिगार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। कुछ दिन पूर्व उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें जेल में जहर दिया गया है फिर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। ये न्यायसंगत और मानवीय नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे विचित्र मामलों व घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।
पप्पू यादव ने बताई सांस्थानिक हत्या
कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सांस्थानिक हत्या कानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है। इसका स्वतः संज्ञान लें, उनके दिशा-निर्देश में निष्पक्ष जांच हो। कई दिन से वह आरोप लगा रहे थे कि उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है। उनके सांसद भाई ने भी यह आरोप लगाया गया था। देश की संवैधानिक व्यवस्था के लिए अमिट कलंक है।
अमिताभ ठाकुर ने न्यायिक जांच की मांग की
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत के क्रम में उन्हें धीमे जहर दिए जाने सहित अन्य आरोपों की हाई कोर्ट की सीटिंग जज से न्यायिक जांच करवाई जाए।
भाई अफजाल ने जताई थी मुख्तार की हत्या की आशंका
गौरतलब है कि मंगलवार देर रात को भी मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आधी रात को उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। भाई अफजाल अंसारी ने मुख्तार की हत्या की आशंका जताते हुए मुख्तार को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने की मांग की थी। मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को निलंबित किया था। मुख्तार ने जज को लिखे अपने प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसे 19 मार्च को जो खाना दिया गया था, उसे खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी।
यह भी पढे़ं : जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत, यूपी में धारा 144 लागू, सड़कों पर उतरी पुलिस
मुख्तार अंसारी ने स्लो प्वाइजन देने का लगाया था आरोप
अपनी वर्चुअल पेशी में माफिया मुख्तार अंसारी ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था। पिछले तकरीबन एक हफ्ते से लगातार मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब चल रही थी। रात में ज्यादा सीरियस होने पर गुपचुप तरीके से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines