Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी ने आज रात करीब 10 बजे आखिरी सांस ली। देर शाम ही जेल में तबीयत बिगड़ने पर मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। जिला और पुलिस प्रशासन भी खामोश है। जेल अधीक्षक भी मीडिया से बात नही कर रहे हैं।
रोज़ा रखने के बाद ही तबीयत हुई खराब
DG जेल SN Sabat से मिली जानकारी के मुताबिक माफिया मुख्तार अंसारी रोजा रखता था और आज रोज़ा रखने के बाद ही उसकी तबीयत खराब हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि प्राइमरी स्टेज पर जेल के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के बारे में बताया था, हालत गंभीर होने की वजह से फिर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। बता दें मुख्तार अंसारी का मऊ विधानसभा सीट पर दबदबा रहा है। वह इस सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे थे। साल 1996 में वह पहली बार बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर मऊ से चुनाव जीते थे।
सोमवार रात भी बिगड़ी थी अंसारी की तबीयत
जानकारी के मुताबिक इससे पहले मुख्तार अंसारी की तबीयत जेल में सोमवार रात भी बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल से तुरंत तीन डाक्टर मौके पर पहुंचे थे। हालत में सुधार न होते देख देर रात ही मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया था, जहां दिनभर आईसीयू में रखने के बाद अगली शाम उसे डिस्चार्ज किया गया था। साथ ही, जेल में भी शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार को भी हालत बिगड़ी, लेकिन डाक्टरों के ट्रीटमेंट से अंसारी को राहत मिल गई थी।
ये भी पढ़ें: जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत, मऊ-बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू
खबर अपडेट की जा रही है..
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
24 mins agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
13 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
13 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
14 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
18 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
18 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
20 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
21 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines