'Mukhtar Ansari की हत्या हुई'; भाई अफजाल का पुख्ता सुबूत होने का दावा, डॉन की मौत से जुड़े 8 चौंकाने वाले अपडेट

Mukhtar Ansari Death Latest Update: डॉन मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर अभी तक कई सवाल अनसुलझे हैं, वहीं भाई अफजाल ने हत्या करने का दावा किया है। मर्डर किए जाने के पुख्ता सुबूत होने की बात भी कही है। आइए जानते हैं कि आखिर किन बातों की चर्चा हो रही है?

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर कई सवाल अनसुलझे हैं।

Mukhtar Ansari Death Latest Update: डॉन मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर अभी तक असमंजस बना हुआ है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है, लेकिन डॉन के परिजन 2 दिन बाद भी मुख्तार अंसारी को स्लो पॉइजन देने की बात पर अड़े हुए हैं। बीते दिन मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद उसके भाई सांसद अफजाल अंसारी ने मीडिया से बातचीत की।

इसमें उन्होंने मुख्तार अंसारी की हत्या किए जाने का दावा किया। इतना ही नहीं, जेल में उसे स्लो पॉइजन दिए जाने के पुख्ता सुबूत होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट में सुबूत पेश करेंगे। इसके अलावा डॉन की मौत से जुड़ी 8 पॉइंट भी काफी चर्चा में हैं, जैसे…

1. मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम 5 डॉक्टरों के पैनल किया था, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके दिल में एक पीले रंग का स्पॉट मिला है, जो खून के थक्के जमने का संकेत है।

2. जेल अधिकारियों की ओर से मुख्तार अंसारी की मौत मामले की न्यायिक जांच कर रही टीम को एक दस्तावेज़ दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस दस्तावेज के अनुसार, गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी पहले से दिल की बीमारी और अन्य बीमारियों से पीड़ित था। उसे डिप्रेशन, स्किन एलर्जी और डायबिटीज थी।

3. सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी अपनी कोठरी में बेहोशी की हालत में मिला था। बेहोशी की हालत में ही उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

4. गत 21 मार्च को मुख्तार अंसारी की ओर से उसके वकील ने बाराबंकी कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में बताया गया था कि 19 मार्च को उन्हें खाने में जहर दिया गया था।

5. मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कह रही है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, लेकिन उसके भाई सांसद अफजाल अंसारी का दावा है कि उसके भाई की जहर देकर हत्या की गई है।

6. अफजाल अंसारी का दावा है कि मुख्तार अंसारी को हत्या करके रास्ते से हटा दिया गया है। समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया है। कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है। उनके पास कोई नहीं है। शर्म की बात है।

7. अफजाल अंसारी ने दावा किया है कि मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ने से पहले 5 मिनट की मुलाकात के दौरान कहा था कि उन्हें जहर दिया गया है। हमें अलसुबह करीब 3 बजे खबर मिली की मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो बड़ी मुश्किल से और मिन्नतें करने के बाद 5 मिनट के लिए मिलने की इजाजत दी गई। इस दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया है। इसकी वजह से वह बेहोश हो गए थे। वह काफी तकलीफ में थे।

8. मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रेट लेवल पर जांच के 3 सदस्यीय टीम गठित की गई, जिसने अपना काम शुरू कर दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह टीम की अध्यक्ष हैं। टीम में बांदा के जिला जज, DM दुर्गा शक्ति नागपाल, SP अंकुर अग्रवाल और ADJ शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ