UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले से भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर (Arun Kumar Sagar) को जिला MP/MLA कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है। बताया गया है कि जिले की एमपी/एमएलए कोर्ट ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुए एक मामले में पेश न होने पर यह आदेश जारी किया है। आरोप था कि चेकिंग के दौरान उनके पास से चुनाव सामग्री पकड़ी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला 12 मार्च 2019 का है। संसदीय चुनाव के दौरान शाहजहांपुर के एक अधिकारी ने बरेली-जलालाबाद रोड से अरुण कुमार सागर के पास से प्रचार सामग्री को जब्त किया था। इसके बाद शाहजहांपुर के कांट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
कोर्ट ने जारी किए थे कई समन
विशेष लोक अभियोजक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कई इस मामले में कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद सांसद एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। वारंट जारी होने के बाद भी वह पेश नहीं होने नहीं आए। इस पर न्यायाधीश अस्मा सुल्तान की अदालत ने 21 नवंबर को सांसद अरुण सिंह सागर को भगोड़ा घोषित कर दिया।
सांसद ने दिया ये बयान
इस पूरे मामले पर सांसद अरुण कुमार सागर ने एक मीडिया हाउस को बताया कि यह राजनीति से प्रेरित मुद्दा है। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता। न्यायपालिका के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और कानून के अनुसार कानूनी उपाय करूंगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की ही रामपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक आजम खान को भी चुनाव के दौरान दर्ज मुकदमे के बाद अपनी विधायकी खोनी पड़ी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा की ओर से भी उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
6 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
11 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
14 hrs agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
15 hrs agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
16 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
17 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
1 day agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
1 day agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines