Mother Of Four Children Absconding With Her Lover: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रेमी के प्यार में महिला चार बच्चों को अकेला छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। महिला को कुछ दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी, जिस वजह से वह अपने पिता के साथ इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गई थी। इसी बीच महिला ने अपने पिता को काम के बहाने अस्पताल से बाहर भेज दिया, और मौका पाकर प्रेमी के संग फरार हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के पिता का कहना है कि उसके प्रेमी की नजर जमीन पर है।
महिला मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली चार बच्चों की मां देवरिया मेडिकल कॉलेज में रहकर सफाई की कार्य करती थी। इसी बीच अस्पताल में घूमने वाले एक व्यक्ति से महिला की बातचीत होना शुरु हो गई। धीरे- धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों रोज मिलने भी लगे।
पति को बहाने से भेजकर प्रेमी के संग फरार हो गई
दो रोज पूर्व महिला की तबीयत अचानक खराब हुई तो पिता ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा था। महिला ने अपने पिता से पपीता लाने के लिए कहा कि जब पपीता लाने पिता मेडिकल कॉलेज के बाहर गया तो इसी बीच प्रेमी मौका देखकर महिला को भाग ले गया।
पति का पति विदेश में रहता
जब पिता पपीता लेकर अस्पताल लौटकर आयें, तो बेड पर अपनी बेटी को ना पाकर परेशान हो गए। काफी देर खोजबीन करने के बाद कोतवाली पुलिस से लेकर तरकुलवा पुलिस तक तहरीर देकर न्याय के गुहार लगाई है। चारो बच्चे अपने माँ के लिए बिलख रहे हैं। महिला का पति 2 साल से विदेश में है। उधर फरार महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर उल्टे आरोप लगाया है कि वह पति के व्यवहार से परेशान हो गई थी।
उसके पिता का कहना है कि उसने अपने हिस्से की जमीन बेटी को लिख दिया था। इस जमीन पर उसके प्रेमी की नजर थी। उसके खिलाफ मैं नामजद तहरीर दिया हूं। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
11 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
13 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
13 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
14 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
15 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
18 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
20 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
21 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines