Crime News : रायबरेली जिले में डीह थाना क्षेत्र में एक बेटी पर जन्म देने वाली मां को जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगा है। मां की शिकायत पर पुलिस ने बेटी के खिलाफ के भी दर्ज कर लिया है। आप सोच रहे होंगे कि भला कोई बेटी अपनी मां को जहर क्यों देगी। लड़की ने प्रेम प्रसंग में बाधक बन रही मां को चाय में जहरीला पदार्थ पिलाया है। चाय पीने से मां की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये, जहा उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल मां की हालात खतरे से बाहर है। मां इस घटना के बाद स्तब्ध और दुखी है।
यह भी पढ़ें : सैटेलाइट तस्वीरों में पराली जलाते दिखे किसान, डीएम ने लगाया 15 हजार रुपये तक का जुर्माना
मां ने बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।जिले के गोदवारा गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी का गांव के ही हिमांशु के साथ प्रेम प्रसंग चलता है। मैंने उसको कई बार समझाया कि यह गलत है। इसके बाद बेटी ने गुरुवार शाम चाय में जहरीला पदार्थ डालकर पिला दिया, जिससे मेरी हालत बिगड गयी और जिला अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। मां का आरोप है कि जहर बेटी को हिमांशु ने बाजार से खरीद कर दिया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर बेटी और प्रेमी हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 hr agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
18 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
19 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
21 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
23 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines