More than thousand people traveled in Namo Bharat train on the first day: गाजियाबाद, (मोहम्मद यूसुफ)। गाजियाबाद के साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन से रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन 20 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस ट्रेन का संचालन 21 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे से पब्लिक के लिए कर दिया गया। आज पहले ही दिन दोपहर 3:00 बजे तक 10, 000 से अधिक लोगों ने इस रेल की यात्रा की। नमो रेल में यात्रा करने के लिए भी लोगों में काफी उत्साह दिखा। जिन लोगों ने पहले दिन यात्रा की उन सभी लोगों ने इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली।
लोगों के लिए घंटे का सफर अब मिनट में
दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिक खंड पर भारत की प्रथम नमो ट्रेन को 21 अक्टूबर से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। प्रथम खंड में नमो रेल गाजियाबाद के साहिबाबाद रैपिडेक्स मेट्रो स्टेशन से चलकर दुहाई डिपो तक चलाई गई है। इस 17 किलोमीटर के रूट में करीब चार मेट्रो स्टेशन है। यह 17 किलोमीटर का प्रथम खंड लोगों को जाम और किराए से काफी राहत दे रहा है। यात्रियों के अनुसार, यह दूरी तय करने के लिए पहले दो से ढाई घंटे का भी वक्त लग जाता था। साथ ही सड़क पर काफी भीड़भाड़ होने के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। जिसे रोजाना लोगों को झेलना पड़ता था। नमो ट्रेन के चलने से लोगों को काफी वक्त और पैसा बचेगा साथ ही सड़कों पर भी ट्रैफिक कम हो जाएगा।
जल्द शुरू होगी नमो रेल की सेवा दिल्ली टू मेरठ
एनसीआरटीसी के मुताबिक, नमो रेल का फर्स्ट फेज चालू कर दिया गया है। जल्द ही दूसरा, तीसरा और चौथा पेज भी तैयार हो जाएगा। जिससे लोगों के लिए दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा। इससे लोगों का वक्त और पैसा दोनों बचेंगे। पहले फेस के चालू हो जाने से भी लोगों को काफी बड़ी राहत मिली है और पहले ही दिन लोग ने नमो रेल से काफी सफर किया है। मेरठ तथा मुजफ्फरनगर आदि इलाकों से रोजाना लोग नौकरी और कारोबार के लिए दिल्ली आते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह नमो रेल बेहद फायदेमंद साबित होगी।
प्रीमियम क्लास और स्टैंडर्ड क्लास के कंपार्टमेंट में सफर कर सकते हैं लोग
नमो रेल में 6 कंपार्टमेंट होंगे, जिनमें से पांच स्टैंडर्ड कंपार्टमेंट होंगे और एक कंपार्टमेंट प्रीमियर क्लास के लिए होगा। प्रीमियम क्लास का किराया महंगा होगा। साथ ही प्रीमियर क्लास के लोगों के लिए स्टेशन पर भी बैठने की विशेष व्यवस्था होगी और इस कंपार्टमेंट में भी यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए खाने-पीने आदि की भी व्यवस्था होगी। नमो रेल में लोअर मिडल क्लास और मिडिल क्लास के साथ-साथ प्रीमियर क्लास का भी ध्यान रखा गया है। प्रीमियम क्लास कंपार्टमेंट में 62 लोग चेयर कार पर बैठकर सफर कर सकते हैं तथा स्टैंडर्ड क्लास कंपार्टमेंट में 72 लोग चेयर कार पर बैठकर सफर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
16 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
17 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
17 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
19 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
20 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
20 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines