उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स बुर्का पहनी महिला के साथ छेड़खानी करता हुआ देखा गया था। अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस शख्स का एनकाउंटर कर दिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने बेड पर लेटे हुए अपने किए पर माफी मांगी है।
जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त को एक महिला कुछ सामान लेकर अपने घर लौट रही थी, तभी आदिल सैफी नाम का शख्स उसके पीछे-पीछे आया और सूनसान मौका मिलते ही महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
महिला के साथ की थी अश्लील हरकत
दरअसल, आदिल ने पीछे से अचानक महिला को पकड़ लिया था और उसके साथ अश्लील हरकत की थी। पहले तो महिला को कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन जब उसे एहसास हुआ तो उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक आदिल वहां से भाग निकला था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस उसके पीछे लग गई थी।
आदिल सैफी जब महिला के साथ अश्लील हरकत कर भाग रहा था, तब सीसीटीवी में उसका चेहरा साफ तौर पर कैद हो गया था। पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो आरोपी की पहचान आदिल सैफी के रूप में हुई। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसने अस्पताल के बेड पर लेटे-लेटे अपने किए की माफी मांगी है।
यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर कसा प्रशासन का शिकंजा, जानें क्या-क्या हुआ जब्त
आरोपी आदिल सैफी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एक शख्स पुलिस से बचने के लिए भागने लगा, लेकिन जब वह बाइक से गिर गया, तो पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी का उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, इसी के चलते वह छिपकर भागता फिर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
6 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
6 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines