Moradabad Crime News: यूपी के मुरादाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रिंसिपल पर आरोप है कि उसकी पिटाई से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की आंख की रोशनी चली गई। छात्रा के परिजनों से इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों की मांग है कि महिला प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जाए और छात्रा का इलाज कराया जाए। इस संबंध में छात्रा की मां ने डीएम और एसएसपी से शिकायत की है। घटना मुरादाबाद के भोगपुर मिठौनी प्राथमिक स्कूल की है। मामला सामने आने के बाद प्रिंसिपल ने सफाई दी है। वहीं मामला सामने आने के बाद प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा को उन्होंने नहीं पीटा बल्कि उसकी साथी छात्रा की कोहनी लगने से उसे चोट लगी।
धीरे-धीरे छात्रा को दिखना बंद हुआ
जब छात्रा को दिखना बंद हुआ तो वे उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे और डाॅक्टरों को दिखाया। इससे भी छात्रा को आराम नहीं मिला, इसके बाद धीरे-धीरे छात्रा को दिखना बंद हो गया। मामले में एसएसपी को दी शिकायत में छात्रा की मां ज्योति कश्यप ने कहा कि स्कूल की प्रिंसिपल गीता करन ने उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा। ज्योति कश्यप ने कहा कि उनके पति बीमार हैं। ऐसे में वे मेहनत-मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। बेटी को दिखना बंद हो गया है।
ये भी पढ़ेंः देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा लखनऊ का ये इलाका, पकड़ा गया गैंगस्टर
डीएम ने दिए निर्देश
छात्रा की मां ने इलाज के पेपर प्रिंसिपल को दिखाए तो वह भड़क गई। ज्योति का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की और इलाज के पेपर्स फाड़ने की कोशिश की। इसके बाद ज्योति कश्यप बेटी को लेकर एसएसपी सतपाल अंतिल से मिलीं। इसके बाद डीएम अनुज सिंह के पास पहुंची। एसएसपी ने मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जबकि डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि बच्ची का एम्स में इलाज कराने के प्रबंध किया जाए। ताकि आंखों की रोशनी लौट सके।
ये भी पढ़ेंः बेसमेंट में महिला पर डॉग अटैक का वीडियो, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में दहशत
संबंधित खबरें
आकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
32 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
5 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
8 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
20 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
22 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
22 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
23 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
23 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
1 day agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines