Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. इस रेस्टोरेंट के ऊपर एक मकान भी बना हुआ था. यह आग धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि मकान तक फैल गई. हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में 15 से 16 लोग मौजूद थे, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई है. हालांकि, सूचना मिलते ही वहां दमकल की सात गाड़ियां पहुंच गई थी.
कई लोग झुलसे
बता दें कि इस घटना में अब तक 1 की मौत हुई है जबकि कई लोगों के आग में झुलसने की खबर है. दरअसल, गैस सिलेंडर फटने के चलते आग ज्यादा फैल गई थी. मुरादाबाद जिला अस्पताल में करीब 7 मरीजों को लाया गया था. मृतक महिला की आयु लगभग 56 वर्ष बताई जा रही है. बाकि मरीजों की स्थिति स्थिर है. वहीं, फायर डिपार्टमेंट ने भी समय पर रेस्टोरेंट पहुंचकर आग को काबू पा लिया था.
मकान के लोगों को निकालने में हुई मुश्किल
इस मामले पर बात करते हुए फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर जहां मकान बना हुआ था. वहां कई लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मुश्किल हुई थी. हालांकि, सभी को कड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाल दिया गया. उन्होंने वहां से करीब 16 लोगों को निकाला था. इसमें महिलाएं, बच्चा और एक कुत्ता भी था. अफसर ने बताया कि आग लगने की मुख्य वजहों के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है.
ये भी पढ़ें-‘बाहुबली मुन्ना शुक्ला की हत्या की हो रही साजिश’, जेल शिफ्ट होने पर बेटी और आरजेडी प्रत्याशी ने जताया शक
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
23 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines