उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर समय-समय पर बवाल मचा रहता है। इस पर उर्जा मंत्री को भी गाहे-बगाहे सफाई देनी पड़ जाती है, लेकिन इस बार जो हुआ उसे मंत्री जी बर्दाश्त नहीं कर पाए। दरअसल, मुरादाबाद के एक कार्यक्रम में उर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम में बिजली गुल हो गई। करीब 10 मिनट तक बिजली गुल होने से उर्जा मंत्री का पारा चढ़ गया। सूत्रों के अनुसार उर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों की क्लास लगा दी। जिसके बाद 5 बड़े अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।
मंत्री ने अधिकारियों की लगाई क्लास
नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस सभागार में नगरीश् विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके बाद वह गांधी पार्क के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इसी दौरान बिजली चली गई और कार्यक्रम करीब 10 मिनट तक रूक गया। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद उर्जा मंत्री ने बिजली अधिकारियों को क्लास लगा दी। कई अधिकारियों को उन्होंने जमकर सुनाया। जिसके बाद उन्होंने पीवीवीएनएल एमडी से इस पर बात की और एक्शन लेने को कहा।
5 बड़े अफसरों पर गिरी गाज
उर्जा मंत्री की बैठक खत्म होने के बाद पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एमडी ईशा दुहन ने चीफ इंजीनियर अरविन्द सिंघल, SE सुनील अग्रवाल, EE प्रिंस गौतम, SDO राणाप्रताप और JE ललित कुमार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इन सभी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines