सरफराज सैफी, मुरादाबाद
Uttar Pradesh Moradabad News : उत्तर प्रदेश पुलिस हजारों और लाखों रुपये लूट का खुलासा करती रही है। इस बार प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए गजब खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस ने 100 रुपये लूट का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को भी 10 हजार रुपये के इनाम से नवाजा है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा किया गया खुलासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
4 अप्रैल को घर में घुसकर लूटे थे 100 रुपये
दरअसल, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के जिगर कॉलोनी में एक्सपोर्टर अख्तर हुसैन परिवार के साथ रहते हैं। 4 अप्रैल को उनके के बेटे नासिर के घर में लूट की घटना हुई थी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 60 रुपए, एक चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया है।
इस तरह 100 रुपये और मोबाइल लूटा
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि घटना के समय एक बदमाश मकान की छत से घर में दाखिल हुआ था। जिसके बाद बाकी के 3 लुटेरे घर में आ गए। हाथ में चाकू लेकर घर के मालिक को उठाया और गर्दन पर चाकू रखकर घर में रखे पैसे पूछने लगे। बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला, लेकिन 100 रुपये का अलावा कुछ नहीं मिला।
पीड़ित को बाथरूम में बंद कर हुए फरार
एसपी सिटी ने बताया कि इसके बाद चारों बदमाश पीड़ित को बाथरूम में बद करके 100 रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह घर से बाहर आए और परिजनों को इस बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
टीम को 10 हजार रुपये इनाम
एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी एक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
5 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
9 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
9 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
14 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines