Moradabad Murder Mystery : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में वेब सीरिज देखने के बाद हत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की हत्या में शामिल शख्स को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। शादीशुदा महिला के साथ रिलेशन में रह रहे शख्स को आखिर किस बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने प्रेमिका की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया?
मुरादाबाद पुलिस ने एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मोहित सैनी और ओमकार शर्मा नाम के दोनों आरोपी 25 दिसंबर से फरार थे। अंजलि नाम की महिला का शव इसी दिन जंगल में मिला था। अंजलि की हत्या गला रेत कर की गई थी और मोहित, ओमकार के फरार होने के बाद शक की सुई इन्हीं दोनों पर थी।
पुलिस ने बताया कि मोहित बी.कॉम फर्स्ट ईयर का छात्र है और फुटबॉल खिलाड़ी भी है। वह पिछले दो साल से अंजलि के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। अंजलि शादीशुदा थी और उसका पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। अंजलि का पति कई महीने तक घर नहीं आता। अंजलि अपने पति सद्दाम के साथ मोहित के घर में किराए पर रहने आई थी, यहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
पूछताछ में बताया कि मोहित के साथ रिलेशन में आने के बाद भी अंजलि अपने पति के संपर्क में थी। इससे मोहित नाराज था और कई बार समझाने की कोशिश की थी लेकिन अंजलि नहीं मानी और पति से फोन पर बातचीत करती रही। इससे मोहित नाराज हो गया और उसने हत्या करने की योजना बना ली।
यह भी पढ़ें : Blinkit निकला धोखेबाज! 1 लीटर तेल का फ्रॉड; शख्स का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
पूछताछ में मोहित ने बताया कि उस्तरा से अंजलि की गला रेतकर हत्या की थी। जब हत्या में उस्तरा के इस्तेमाल पर पुलिस ने पूछा तो मोहित ने बताया कि कुछ समय पहले मिर्जापुर सीरीज देखी थी, वहीं से उस्तरा से हत्या करने का तरीका पता चला और फिर अंजलि की गला रेतकर हत्या कर दी। मोहित और हत्या में मोहित की मदद करने वाले ओमकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, इसके साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines