मिर्जापुर सीरिज देखकर ले ली शादीशुदा प्रेमिका की जान, पकड़ा गया फुटबॉल खिलाड़ी

Moradabad Murder Mystery : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला की हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिल्म मिर्जापुर देखकर हत्या की साजिश रची गई थी।

Moradabad Police

Moradabad Murder Mystery : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में वेब सीरिज देखने के बाद हत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की हत्या में शामिल शख्स को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। शादीशुदा महिला के साथ रिलेशन में रह रहे शख्स को आखिर किस बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने प्रेमिका की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया?

विज्ञापन

मुरादाबाद पुलिस ने एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मोहित सैनी और ओमकार शर्मा नाम के दोनों आरोपी 25 दिसंबर से फरार थे। अंजलि नाम की महिला का शव इसी दिन जंगल में मिला था। अंजलि की हत्या गला रेत कर की गई थी और मोहित, ओमकार के फरार होने के बाद शक की सुई इन्हीं दोनों पर थी।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोहित बी.कॉम फर्स्ट ईयर का छात्र है और फुटबॉल खिलाड़ी भी है। वह पिछले दो साल से अंजलि के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। अंजलि शादीशुदा थी और उसका पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। अंजलि का पति कई महीने तक घर नहीं आता। अंजलि अपने पति सद्दाम के साथ मोहित के घर में किराए पर रहने आई थी, यहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।


पूछताछ में बताया कि मोहित के साथ रिलेशन में आने के बाद भी अंजलि अपने पति के संपर्क में थी। इससे मोहित नाराज था और कई बार समझाने की कोशिश की थी लेकिन अंजलि नहीं मानी और पति से फोन पर बातचीत करती रही। इससे मोहित नाराज हो गया और उसने हत्या करने की योजना बना ली।

विज्ञापन

पूछताछ में मोहित ने बताया कि उस्तरा से अंजलि की गला रेतकर हत्या की थी। जब हत्या में उस्तरा के इस्तेमाल पर पुलिस ने पूछा तो मोहित ने बताया कि कुछ समय पहले  मिर्जापुर सीरीज देखी थी, वहीं से उस्तरा से हत्या करने का तरीका पता चला और फिर अंजलि की गला रेतकर हत्या कर दी। मोहित और हत्या में मोहित की मदद करने वाले ओमकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, इसके साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ