Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके देवर का पैर कटकर अलग हो गया। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कथित तौर पर ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। लोगों को शांत कराया।
पेरेंट्स मीटिंग में जा रहे देवर-भाभी और भतीजा
जानकारी के मुताबिक ये हादसा प्रभात मार्केट पुल के पास हनुमान मूर्ति चौराहे की है। बाइक सवार मोहित अपनी भाभी नीलम और भतीजे आयुष के साथ पेरेंट्स मीटिंग में जा रहा था। बताया गया है कि तीनों लोग बाइक से जा रहे थे। तभी नो एंट्री में गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
घायल को दिल्ली रेफर किया
हादसे में नीलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित का एक पैर पूरी तरह से कट कर अलग हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मोहित और भतीजे आयुष को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मोहित को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर हादसे के बाद कथित तौर पर गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। आग से ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया।
एसपी बोले- मामले की जांच होगी
सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि ट्रक में किसी शरारती तत्व ने आग लगाई है। इसकी जांच कराई जा रही है। हादसे में मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, स्थानीय लोगों ने नो एंट्री में घुसे ट्रक को लेकर ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
41 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
9 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
11 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines