उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पहले प्यार, फिर शादी और आत्महत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने ऑन कैमरा खुद जान ले ली और साथ ही युवती ने यह भी बताया कि वह क्यों और किसकी वजह से इतना खौफनाक कदम उठाने जा रही है। इस वीडियो में महिला ने यह भी बताया कि उसकी जिंदगी कितनी नर्क हो गई। महिला ने कहा कि मरने के बाद मेरा, जो भी हश्र होगा वो इस जिंदगी से तो बेहतर ही होगा। हालांकि, पुलिस ने मृतक महिला की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
4 महीने पहले की थी लव मैरिज
ये मामला मुरादाबाद में भोजपुर के गांव सुंदरनगर पीपलसाना का है। यहां युवती ने 4 महीने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। लेकिन शनिवार को युवती ने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और सुसाइड कर लिया। युवती ने वीडियो में अपनी मौत के लिए अपने पति, ननद और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। मरने से पहले युवती ने वीडियो में कहा कि मेरी मौत के बाद मेरा क्या हश्र होगा, मुझे नहीं पता… लेकिन इस जिंदगी से बुरा तो हरगिज नहीं होगा। मेरी ननद और पति मुझसे रोज कहते हैं कि तू मर क्यों नहीं जाती।
मरने से पहले किसे किया वीडियो कॉल
इसके अलावा युवती ने मरने से ठीक पहले अपने पिता को भी वीडियो कॉल किया था। युवती ने वीडियो कॉल पर अपने पिता के सामने काफी रो रही थी। बेटी को देख पिता तुरंत उसके ससुराल पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी बेटी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। बेटी की लाश ससुराल के आंगन में पड़ी हुई थी। पिता को बताया गया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि पिता इसे हत्या बता रहे हैं।
बेटी के ससुराल पहुंचा पिता
मुरादाबाद के मोहल्ला सराय गुलजारीमल के रहने वाले सलीम अहमद ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अमरीन (22) ने 4 महीने पहले पीपलसाना के शाहिद मोहल्ला सुंदरनगर के रहने वाले जुनैद से लव मैरिज की थी। परिजनों का कहना है कि युवती ने जुनैद से उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। सलीम ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 2.30 बजे अमरीन ने वीडियो कॉल कर बताया कि उसे उसके ससुराल वाले पीट रहे हैं। इस पर परिवार वाले उसके ससुराल पहुंचे। लेकिन उसके पहले ही अमरीन की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: Bareilly News: मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी तो ससुराल को फूंका, जानें बचीं
चारपाई पर पड़ा था शव
सलीम ने बताया कि वह अपने परिजनों समीर, कौशर बेगम, मैसर जहां आदि के साथ पीपलसाना पहुंचे तो देखा कि बेटी का शव चारपाई पर पड़ा था। ग्रामीणों का कहना था कि युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है, ससुराल वालों ने शव फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि युवती का पति जुनैद एक महीने से बंगलुरू में वेल्डिंग का काम कर रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines