गोकशी के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में गोकशी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 4 के पैर में गोली मारी गई है।

Moradabad News (1)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस की तरफ से गोकशी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां पुलिस और गोकशी करने वालों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों के पैर में गोली मारी और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया है। घायल बदमाशों की कुछ तस्वीरें अस्पताल से सामने आई हैं।

विज्ञापन

किन दो थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़?

पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ मुरादाबाद के थाना कुन्दरकी और थाना मैनाठेर के अलग-अलग थानों के इलाके में हुई थी। दरअसल, 7 मई को मैनाठेर थाना इलाके के गांव मोहम्मदपुर बस्तौर में गोकशी की घटना हुई थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना मैनाठेर इलाके के जंगल में बदमाश छुपे हुए हैं। साथ ही बताया गया था कि दो बाइक पर 5 बदमाश थे। सूचना के आधार पर एसओजी और पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन

पुलिस ने क्यों मारी बदमाशों को गोली

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा दिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 बदमाशों के पैर में गोली मारी। इस दौरान पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को सीएचसी कुंदरकी में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के बाद एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ