Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने मोबाइल को लेकर पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद उसे गले लगाकर गोली मार ली। गोली पत्नी के गले से निकल कर पति को लगी। इसके बाद दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फोन खोने पर हुआ था दोनों में झगड़ा
जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक घटना मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की है। मरने वाले पति-पत्नी की पहचान 40 वर्षीय अनेक पाल और 38 वर्षीय सुमन पाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बताया कि दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। हाल ही में सुमन का मोबाइल फोन खो गया था। इस बात को लेकर दोनों में फिर से झगड़ा हुआ।
पुलिस का कहना है कि झगड़े के बाद पति पूजा करने के लिए चला गया। पूजा खत्म करने के बाद अनेक पाल अपनी पत्नी के पास गया, उसे गले लगाया और फिर पीठ में गोली मार दी। इसके बाद गोली पत्नी के शरीर को भेदती हुई पति को लगी और दोनों की मौत हो गई।
https://twitter.com/moradabadpolice/status/1668892572071383042
पत्नी की पीठ-पति के सीने से गोली पार
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के एक बेटी और तीन बेटे हैं। मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण संदीप कुमार ने बताया कि गोली सुमन की पीठ और अनेक पाल के सीने में लगी था। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। इशके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
मायके वालों ने मांगी बच्चों की कस्टडी
पुलिस के मुताबिक चारों बच्चों की कस्टडी सुमन के मायके वालों ने मांगी है। एसपी ग्रामीण ने कहा है कि मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शक है, अनेक पाल जादू-टोना करता था। हालांकि परिवार वालों ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
6 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
7 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
8 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines