हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Moradabad News: जेब में नहीं थे पैसे और शख्स को मनाना था हनीमून, ऐसा काम किया कि पुलिस पड़ गई पीछे

विज्ञापन

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने हनीमून पर जाने के लिए बाइक और पैसों के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। लेकिन पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की और हनीमून से वापस आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले चुराई बाइक, फिर 1.90 लाख रुपये

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान हासिम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 4 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नई बुलट बाइक की चोरी हुई। इसके कुछ देर बाद ही एक दवा एजेंसी में एमआर के बैग से 1.90 लाख रुपये चोरी हो गई। दोनों शिकायतों के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि दोनों वारदातों में एक ही शख्स की पहचान हुई। पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिया किया और आरोपी की पहचान हासिम के रूप में की। पुलिस ने हासिम के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाला तो लोकेशन हिमाचल प्रदेश के हनीमून डेस्टिनेशन मनाली की आई।

विज्ञापन

पुलिस ने खंगाला पिछला रिकॉर्ड

पुलिस ने जब हासिम से जुड़े कुछ लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि वो अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ हनीमून पर गया है। इसके अलावा पुलिस ने जब उसका पिछला रिकॉर्ड खोजा तो कुछ नहीं मिला। पुलिस को लगा वो पेशेवर अपराधी नहीं है, इसलिए वापस लौट कर जरूर आएगा।

मनाली से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

पुलिस उसके इंतजार में ही थी कि सूचना मिली, हासिम आ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से बताया गया है कि पूछताछ में हासिम ने दोनों वारदातों को अंजाम देने की बात कुबूल कर ली है। पुलिस ने उसके पास से करीब 45 हजार रुपये बरामद किए हैं। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola