Uttar Pradesh News: मुरादाबाद पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक रेप पीड़िता पर करीब 10 राउंड फायरिंग की। घटना में समय पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ रिक्शे पर घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले रिक्शे को रोका। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पीड़िता पीठ में गोली का छर्रा लगने से घायल हो गई। वहीं पीड़िता की मां-भाई और रिक्शा चालक को भी छर्रा लगा है। इस घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रेप के आरोपी कराई वारदात
जानकारी के मुताबिक, रेप पीड़िता ने करीब 2 साल पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वेस्ट यूपी के गैंगस्टर ललित कौशिक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। शनिवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने इस मामले में 23 जून को फाइनल आग्र्यूमेंट की तारीख दी है। इसके बाद कोर्ट 14 दिन के अंदर फैसला सुना देगी। आरोप है कि इसी डर के चलते गैंगस्टर ललित कौशिक पीड़िता और उसके परिवार को मरवाना चाहता है। शनिवार को शाम करीब करीब 4 बजे पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ रिक्शे में सवार होकर घर लौट रही थी। जब वह रामपुर रोड पर रामगंगा नदी पर बने पुल पहुंची तो बदमाशों ने रिक्शे को रोक लिया।
1 मिनट में चलाई 10 राउंड गोलियां
बताया जा रहा है कि इसके बाद हेलमेट पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीड़िता और उसके परिवार पर 1 मिनट में 10 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान पीड़िता, उसकी मां, भाई और रिक्शा चालक को गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
पुलिस का दावा, जल्द होगी गिरफ्तार
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। कटघर थाने की पुलिस ने ललित कौशिक और 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
9 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
10 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
11 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
13 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
15 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
16 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines