उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है। इस अभियान के तहत मुरादाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सऊदी अरब से लौट रहे रामपुर के टांडा बादली से कार चालक समेत 6 लोगों को पुलिस ने अपहरण कर लिया। मुरादाबाद जनपद की मुंडा पांडे पुलिस की किडनैपर्स से मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो किडनैपर गोली लगने से घायल हुए हैं। बता दें कि बदमाशों के पास से एक बोलेरो गाड़ी और एक शिफ्ट गाड़ी बरामद हुई है। दो फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है और जल्दी फरार बदमाशों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
बता दें कि घायल बदमाशों में से एक बदमाश मुरादाबाद जनपद का रहने वाला है तो वहीं दूसरा बदमाश काशीपुर का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश भागने में सफल हुए हैं। मुंडा पांडे पुलिस को सूचना मिली थी कि सऊदी अरब से आये 5 लोग दिल्ली से अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर टांडा जा रहे थे। उसी दौरान बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर में सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके किडनैप कर लिया है।
मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
बदमाश गाड़ी को किडनैप करके मुंडा पांडे थाना इलाके के रोंढा झोंढ के जंगलों में ले गए हैं। मिली सूचना के अनुसार, मुरादाबाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश तौफीक और राजा गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।
पुलिस ने क्या बताया?
बता दें कि घायल बदमाशों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पूरी घटना को लेकर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना था कि जो लोग किडनैप किए गए थे, वह सऊदी अरब से आ रहे थे। बदमाशों को यह शक था कि सऊदी अरब से आने वाले लोगों पर गोल्ड है। इसी के चलते ही बदमाशों ने ये अपहरण की घटना को अंजाम दिया।
फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम कर रही काम
बदमाशों के पास से एक बोलेरो गाड़ी और एक स्विफ्ट गाड़ी बरामद हुई है। घायल बदमाश तौफीक मुरादाबाद जिले के रामपुर दोराहे का रहने वाला है, तो वहीं दूसरा बदमाश राजा काशीपुर का रहने वाला है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
39 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
17 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
17 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
18 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
18 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines