UP Assembly Monsoon Session 2023: आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। परंपरा के सत्र के पहले दिन आज पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुए सभी पूर्व विधायक और पार्षदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और दो मिनट का मौन रखा जाएगा। यूपी विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन आज पूर्व विधायक अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उनके भाई पूर्व विधायक अशरफ समेत 10 पूर्व विधायक शामिल हैं।
इससे पहले संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को लोकसभा में भी पूर्व सांसद रहे अतीक अहमद को श्रद्धांजलि दी गई थी। आपकों बात दें कि अतीक अहमद प्रयागराज से पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे चुके हैं। पिछले 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की पुलिस रिमांड के दौरान अस्पताल ले जाते समय में तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस बीच यूपी विधानसभा मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। वहीं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विधान सभा की कार्यवाही तय नियम के मुताबिक ही होंगे और इसके लिए नए नियम भी तय किए गए हैं। जिनको इसी सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तर पदेश विधानसभा इस बार एक नए लुक में दिखेगा। इसमें डिजिटल स्क्रीन के साथ ही वेल मेंटेन किए गए कमरे, कॉन्फ्रेंस हॉल, नए रास्ते होंगे।
बताया जा रहा है कि सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद में विपक्ष और सरकार के बीच में तकरार देखने को मिल सकती है। विपक्ष जहां विभिन्न मुद्दों पर एक दूसरे को घेरने की तैयारी में है, तो सत्तापक्ष जवाब देने की रणनीति बनाई है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर सियासी हमले के लिए पूरी तरह से तैयारी है।
बताया जा रहा है कि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अलावा कांग्रेस और बीएसपी जहां टमाटर के बढ़ते दाम, महंगाई, कानून-व्यवस्था और आवारा पशु के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे, वहीं सत्ता पक्ष विकास के मुद्दे पर पर विपक्षी दलों पर पलटवार करने की पूरी तैयारी में है।
इससे पहले रविवार को बीजेपी ने मानसूत्र के दौरान अपनी रणनीति को धार देने के लिए विधान सभा और विधान परिषद के अपने सहयोगी दलों के सदस्यों के साथ बैठक भी की। बताया जा रहा है कि इस बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, बीजेपी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने कहा कि राज्य और केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में सभी सदस्य जनता की सेवा के लिए हैं और विधानमंडल की कार्यवाही में सभी सदस्यों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने विपक्ष के हंगामे का जवाब देने के लिए सदस्यों से मुलाकात करने की भी अपील की। उन्होंने विधायकों के आवास की सुरक्षा को बढ़ाने का भरोसा दिया और जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य के सूखाग्रस्त जिलों की स्थिति पर भी सदन में सदस्य अपनी बात कह सकेंगे। विधायक निधि पर जीएसटी को हटाने की मांग पर भी विचार किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी भरोसा दिया कि विधायकों के आवास की सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा और उन्होंने कहा कि अब वे सभी 80 सीटों पर विजयी होंगे। सभी दलों के साथ सभी सदस्यों को मिलकर केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। इस बैठक में भाजपा के साथ ही सहयोगी अन्य दलों के नेता भी उपस्थित थे।
और पढ़िए – उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत इन राज्यों में आज आफत की बारिश, जानें मौसम विभाग की चेतावनी
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines