Monsoon Rain: लखनऊ में अचानक धंस गई सड़क; कई फीट गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरा युवक, Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की भारी बारिश (Monsoon Rain) हो रही है। कई जिलों में तो ये बारिश अब जानलेवा होती जा रही है। बुधवार को बारिश के दौरान लखनऊ में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक प्रमुख रोड़ अचानक धंस गई। कई फीट गहरे गड्ढे में एक युवक बाइक समेत गिर गया। हालांकि उसे बचा लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मामला वजीरगंज इलाके के आशियाना स्थित स्मृति उपवन चौराहे का है। यहां बुधवार को एक प्रमुख सड़क अचानक से धंस गई। इस दौरान हुए कई फीट गहरे गड्ढे में एक युवक बाइक समेत जा गिरा। घटना को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
#WATCH | Uttar Pradesh | A bike rider fell into a pit that had appeared when the portion of a road in Ashiyana, Lucknow caved in due to incessant rainfall. He was brought out with the help of locals and water was pumped out of the pit. Efforts to fill in the affected portion… pic.twitter.com/6RigpqmtyE
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 5, 2023
लोगों ने दौड़कर युवक और उसकी बाइक को बाहर निकाला। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां सीवर की लाइन डालने का काम हुआ था। इसके बाद गड्ढे को मिट्टी डालकर बराबर कर दिया गया। बुधवार को जब राजधानी में भारी बारिश हुई तो मिट्टी अचानक बैठ गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले मंगलवार को लखनऊ में एक बड़ा होने से टला था। यहां के हजरतगंज इलाके में सेंट फ्रांसिस कॉलेज के सामने भी सड़क में गहरा गड्ढा हो गया था। तीसरी घटना गोलागंज इलाके में हुई थी। यहां भी मिट्टी धंसने से एक कार गड्ढे में समा गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: