UP में कब दस्तक देगा मानसून? भीषण गर्मी में तप रहे लोग... जानिए कब तक राहत मिलने की उम्मीद

UP Monsoon: केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है। भीषण गर्मी में तप रहे यूपी के लोगों को अब यहां मानसून का इंतजार है ताकि गर्मी और लू से राहत मिले। जानिए मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की आमद कब हो सकती है और राज्य के किन इलाकों में कब बरसात होने की संभावना है।

Monsoon Rain

Representative Image (Pixabay)

विज्ञापन

UP Monsoon Date: उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तपती गर्मी और तेज लू से प्रदेश की जनता परेशान है और बारिश की राह तक रही है ताकि कुछ राहत मिल सके। इसे लेकर अच्छी खबर आई है। केरल में मानसून दस्तक दे चुका है, वहां बारिश का दौर जारी है और जल्द ही इसका असर देश के बाकी हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। इस रिपोर्ट में जानिए कि यूपी में बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद कब तक है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी में मानसून की एंट्री को लेकर पूर्वानुमान जताया है। इसके अनुसार उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। आईएमडी के अनुसार 20 जून को मानसून दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगा। इस दौरान इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके बाग 25 जून को दक्षिण पश्चिम यूपी में मानसून पहुंच सकता है।

दिल्ली एनसीआर में अचानक बदला था मौसम

इस दौरान बरेली, बदायूं, इटावा और हरदोई समेत आस-पास के इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली एनसीआर और इसके आस-पास 30 जून के आस-पास बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बता दें कि बुधवार की शाम को दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम बदला था। आसमान में बदली छा गई थी और कई जगहों पर बारिश भी हुई थी। लेकिन गुरुवार को मौसम फिर बेहद गर्म रहा। गर्मी के साथ भीषण लू का दौर भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ