हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

5 बच्चे तालाब में डूबे, 4 लड़कियों की मौत; आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे दर्दनाक हादसा

Childrens Drowned into Pond: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक्सप्रेस-वे पर बने तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई है। बच्चे खेलते-खेलते नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन पानी के भंवर में फंसकर डूब गए। होमगार्ड ने बच्चों को बचाने की काफी कोशिश की।

विज्ञापन
बारिश का पानी भरने से तालाब उफान पर बह रहा था।

Slum Colony Childrens Drowned into Pond: मानूसन की भारी बारिश से तालाब में पानी भर गया, लेकिन किनारे पर खेल रहे बच्चे खतरे से अनजान थे। इसलिए खेलते-खेलते वे नहाने के लिए तालाब में उतर गए, लेकिन पानी के भंवर में फंसने से पांचों डूबने लगे। महिला होमगार्ड ने बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो तुरंत बचाने के लिए दौड़ी।

लोगों की मदद से उसने एक बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, लेकिन 4 बच्चियों की मौत हो गई। 3 बच्चियों ने तालाब में ही दम तोड़ दिया था। एक बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। हादसा उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बसे गांव खंदौली के बाहर हुआ। मृतक बच्चे गांव के बाहर बनी झुग्गी बस्ती में रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

यह भी पढ़ें:62 लाशें बरामद, 21 लाख लोगों के उजड़े घर; असम में मानसून की बारिश से बाढ़ ने मचाई तबाही

विज्ञापन

महिला होमगार्ड ने सबसे पहले बच्चों को डूबते देखा

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और गोताखोरों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। तालाब में डूबने वाले सभी बच्चों की उम्र 8 से 12 साल की बताई जा रही है। मरने वाली बच्चियों की शिनाख्त हिना, मुन्नी, चांदनी और मुनिया के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि तालाब बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए बनाया गया था। रविवार सुबह की घटना है। झुग्गी बस्ती में रहने वाले करीब 10 बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे, लेकिन अचानक नहाने के लिए तालाब में कूद गए।

देखते ही देखते वे पानी में डूबने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। हाईवे पर तैनात होमगार्ड की महिला जवान ने सबसे पहले बच्चों को डूबते हुए देखा। उसने ही ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी वह बच्चों को नहीं बचा सके। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:बैग में बम है, धमाका होने से बचा लो नहीं तो…इश्क में अंधी लड़की का खौफनाक कांड, एयरपोर्ट पर मचा कोहराम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola