मोमोज़ पूरे भारत में बड़े ही चाव से खाए जाते हैं. खासतौर पर बच्चे और युवा इन्हें बेहद पसंद करते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यही मोमोज़ जानलेवा बन गए. दरअसल, बांदा में मौजूद एक स्कूल में सोमवार को अचानक कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने रविवार रात को मोमोज खाए थे, जिसके बाद से कई बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की थी. धीरे-धीरे हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, लेकिन रास्ते में ही दो मासूमों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चा अभी भी ज़िदगी और मौत के बीच झूल रहा है.
ये भी पढ़ें: UP School Holiday: उत्तर प्रदेश के इस जिले में 17 और 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल! प्रशासन ने जारी किया आदेश
क्या है पूरा मामला?
जैसे ही बच्चों के परिजनों के बीच ये खबर फैली, चारों तरफ हाहाकर मच गया. रोते-बिलखते हुए छात्रों के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और उनकी हालत देखकर परेशान हो गए. अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों ने अपने परिजनों को बताया कि उन्होंने स्कूल में मोमोज़ खाए थे, जिसके कुछ देर बाद उनके पेट में भयानक दर्द हुआ और हालत बिगड़ने लगी. घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.
सवालों के घेरे में स्कूल मैनेजमेंट
एडिश्नल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ASP शिवराज ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोमोज़ की वजह से जिन बच्चों की जान गई है, उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मोमोज़ की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ने और मौत के बाद स्कूल मैनेजमेंट सवालों के घेरे में है. शुरुआती जांच में पता चला है कि बीएल विद्या मंदिर जोकि रजिस्टर्ड तौर पर एक डे स्कूल हैं. वहां गैरकानूनी तरीके से हॉस्टल की व्यवस्था भी चलाई जा रही थी. जिसके बाद से प्रशासन लगातार इन दावों की जांच में जुटा है ताकि किसी भी तरह की बारीक से बारीक जानकारी ना छूट जाए.
ये भी पढ़ें: अपने जन्मदिन पर ₹16 में कपड़े बेचने का ऑफर पड़ा भारी, कानपुर में जुटी हजारों की भीड़; दुकान बंद कर भागा मालिक
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
12 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
13 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
14 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines