शाहनवाज चौधरी
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बकरी चराने के दौरान मंदबुद्धि दलित किशोरी से 50 साल के अधेड़ ने रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने अलावा कई अन्य साथियों से भी पीड़िता के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिलवाया। इस घटना के बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। अब पीड़ित परिवार 7 माह से अपनी बेटी को लेकर न्याय के लिए भटक रहा है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी दरिंदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाय थाने में समझौता करा दिया।
14 साल की है पीड़िता
यह वारदात अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 7 माह पूर्व महज 14 साल की मंदबुद्धि दलित किशोरी जंगल मे बकरी चराने गई थी। बकरी बाजरे के खेत में चरने के लिए चली गई। आरोपी भी वहीं बकरी चरा रहा था। तभी आरोपी ने पीड़िता को बाजरे के खेत से बकरी बाहर निकालने को भेज दिया। आरोप है कि जब किशोरी खेत से बकरियों को बाहर निकाल रही थी तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसीलिए दबी सहमी नाबालिग ने परिवार में इसकी जानकारी नहीं दी।
पुलिस पर उठ रहे सवाल
आरोप है कि इसके बाद वह आए दिन किशोरी के साथ जबरदस्ती करता था। इतना ही नहीं आरोपी अधेड़ ने अपने कई अन्य साथियों से भी किशोरी के दरिंदगी करवाई। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रेप की घिनौनी वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की कार्यशैली पर भी न सिर्फ पीड़ित परिवार, बल्कि स्थानीय लोग भी सवाल उठा रहे हैं।
ऐसे हुई दरिंदगी की जानकारी
किशोरी घर में गुमसुम रहती थी। उसकी शरीर की बनावट में भी बदलाव हो रहा था। परिजनों को शक हुआ तो बिटिया से पूछताछ की गई तब कहीं जाकर घटना का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार ने बच्ची का अल्ट्रासाउंड भी कराया इससे गर्भ के सही समय का पता चल सका।
पुलिस चौकी में हुआ समझौता
आरोप है कि स्थानीय चौकी पुलिस ने संगीन मामले की एफआईआर दर्ज करने की बजाय दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पीड़ित परिवार को आरोपी की ओर से पैसा दिलवाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। गुरुवार को पीड़ित परिवार अपनी प्रेग्नेंट बेटी को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा और शिकायत की। इस संबंध में अनूपशहर कोतवाली प्रभारी एमके त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस पर समझौता कराने का आरोप निराधार है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines