molested case in Etah: गुरु शिष्य का रिश्ता आज के समय में सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है लेकिन यूपी के एटा से सामने आए एक मामले ने इस रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, एटा में छात्रा से शिक्षक की ओर से की गई छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा की मां ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
छात्र को पानी लेने भेजा और छेड़छाड़ की वारदात को से दिया अंजाम
पूरा मामला यूपी में एटा स्थित अलीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक स्कूली छात्रा ने अपने अंग्रेजी के टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षक राघवेंद्र उर्फ पिंटा ने उसके साथ स्कूल के ही एक खाली कमरे में छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता का कहना है कि बीते 9 अक्टूबर को सुबह स्कूल में आरोपी टीचर ने छात्रा से बगल वाले कमरे से पीने के लिए पानी लाने को कहा था, वह जैसे ही क्लास छोड़कर बगल में 7वीं कक्षा के कमरे पहुंची तो पीछे से टीचर भी आ गया और उसके साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि घटना के समय कमरा खाली था, टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकत भी की।
दिल्ली रहता है छात्रा का भाई, मां की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता को मां ने बताया कि छात्रा ने स्कूल में। हुई इस घटना से जुड़ी सारी बातें अपने घर पर आकर बताई, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी दिल्ली में रह रहे अपने बेटों को दी। वहीं, मामले को लेकर पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय अलीगंज थाने में आईपीसी की धारा 354, 504, 506 और 9/10 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, मामले में अलीगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपी शिक्षक की तलाश करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
22 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines