Modi 3.O Cabinet Jitin Prasada: यूपी की योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद मोदी कैबिनेट 3.0 के जरिए दस साल बार केंद्रीय कैबिनेट में वापसी करने जा रहे हैं। जितिन प्रसाद कभी मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में सबसे युवा मंत्रियों में से एक थे। दो बार के सांसद और यूपी सरकार में मौजूदा मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा चुनाव 2024 में पीलीभीत से सपा के सरन गंगवार को 1 लाख से अधिक वोटों से पराजित किया था। बता दें कि इस बार भाजपा ने पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया था। ऐसे में उनके सांसद बनने से जितिन प्रसाद की एमएलसी सीट भी खाली होगी। फिलहाल वे यूपी में विधान परिषद सदस्य हैं।
कभी राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले और कांग्रेस की यूथ बिग्रेड में से एक जितिन प्रसाद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2004 में की थी। इससे पहले वे यूपी की शाहजहांपुर और धौरारा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। ऐसे में वे पीलीभीत से पहली बार चुनाव जीते हैं। बता दें कि जितिन प्रसाद मात्र 31 वर्ष की आयु में पहली बार सांसद चुने गए थे। 2008 में वे मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में सबसे युवा मंत्रियों में से एक थे। इस दौरान जितिन प्रसाद ने इस्पात और पेट्रोलियम जैसे मंत्रालय संभाले थे। 2021 में यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए।
ब्राह्मण अत्याचारों के खिलाफ उठाई आवाज
दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम काॅलेज से पढ़े जितिन प्रसाद समाज की राजनीति के जरिए सबसे जुझारू नेता बनकर सामने आए। उन्होंने ब्राह्मण चेतना परिषद् की स्थापना की और 2014 में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में ब्राह्मणों के खिलाफ हुए अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान उन्होंने पूरे यूपी की यात्रा की। 2021 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें एमएलसी बनाया गया और योगी की अगुवाई सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वे वर्तमान योगी सरकार में लोक निर्माण जैसे बड़े विभाग के मंत्री हैं।
ये भी पढ़ेंः जेपी नड्डा के बाद कौन संभालेगा बीजेपी की कमान? शिवराज से लेकर खट्टर तक ये हैं संभावित उम्मीदवार
ये भी पढ़ेंः वो 3 BJP नेता, जो चुनाव जीते पर नहीं मिली कैबिनेट में जगह, रवनीत बिट्टू हारकर भी बन गए मंत्री
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
8 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
12 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
18 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
18 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
21 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
22 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines