हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MLC Elections: कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते, जानें कितने वोटों से किसे हराया‌?

उत्तर प्रदेश की आगरा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लगातार दूसरी बार चुनाव जीत गए हैं. चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी वही हैं, जो गत 23 अक्टूबर को मीडिया से बात करते-करते फूट-फूटकर रोए थे.

विज्ञापन
आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को हराया है. (Credit-ANI)

उत्तर प्रदेश में कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोने वाले समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल विधान परिषद (MLC) चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव जीता है और भाजपा के हरि किशोर तिवारी को हराया है. रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप ने आकाश अग्रवाल को चुनावी जीत का प्रमाण पत्र सौंपा, जिसके अनुसार आकाश अग्रवाल को 27737 वोटों में से 13087 वोट मिले, जबकि हरि किशोर तिवारी को 9337 वोट मिले. आकाश ने हरि किशोर को 3500 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया. लेकिन दोनों में से किसी को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिले.

BJP पर आरोप लगाते हुए रोए थे आकाश अग्रवाल

बता दें कि आकाश अग्रवाल ने गत 23 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे. आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों पर खेरागढ़, फतेहाबाद तथा छत्ता ब्लॉक में पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे. विरोध करने पर समर्थकों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए थे. मीडिया के सामने आरोप लगाते हुए आकाश फूट-फूटकर रोने लगे थे और उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे शाही जामा मस्जिद में जाकर इस्लाम कबूलकर मुसलमान बन जाएंगे, नहीं तो उन्हें जेल में डाल दिया जाए. फूट-फूटकर रोने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

पाकिस्तान से आए आतंकी समझ परेशान कर रहे

सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग मेरे समर्थकों को परेशान कर रहे हैं. चुनाव अधिकारी उनके साथ अभद्रता कर रहे हैं. विरोध और शिकायत किए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं है. ऐसा लग रहा है, जैसे हम पाकिस्तान से आए आतंकवादी हैं. प्रताड़ित किया जा रहा है, इसलिए अब मैं सनातनी बने नहीं रहना चाहता हूं. अगले महीने ही लखनऊ की शाही ईदगाह जाऊंगा और इस्लाम कबूल करके मुसलमान बन जाऊंगा. हार-जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि आजाद भारत में रहता हूं तो किसी पार्टी से चुनाव लड़ना है, किससे नहीं, यह सिर्फ मेरा ही फैसला होगा.

विज्ञापन

बूथ कैप्चरिंग का विरोध किया तो अभद्रता की गई

सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें हार-जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि वह आजाद भारत में रह रहे हैं और किस पार्टी से चुनाव लड़ना है, इसका फैसला वह खुद करेंगे. खेरागढ़ में मतदान के बीच पीठासीन अधिकारी जब खाना खाने लगे तो सभी को बाहर निकाल दिया गया. छाता बूथ को कैप्चरिंग करने की कोशिश हुई. विरोध करने पर चुनाव अधिकारियों ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की. बूथ कैप्चरिंग की शिकायत लेकर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप से मिलने पहुंचे तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की. अगर पता होता चुनाव लड़ने पर साथियों को परेशानी होगी तो चुनाव लड़ता ही नहीं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola