---विज्ञापन---

BJP Mission 2024: नोएडा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा; कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन पर चर्चा’, Video

BJP Mission 2024: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ अपना टिफिन शेयर किया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने और केंद्र सरकार के कार्यों को जनता के बीच ले […]

---विज्ञापन---

BJP Mission 2024: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ अपना टिफिन शेयर किया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने और केंद्र सरकार के कार्यों को जनता के बीच ले जाने समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।

नोएडा भाजपा अध्यक्ष के घर जुटे पार्टी के लोग

जानकारी के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर को नोएडा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के आवास पर पहुंचे। इस दौरान मनोज गुप्ता ने कहा कि ‘टिफिन मीटिंग’ 2024 के आम चुनाव से पहले भाजपा के मेगा पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम का हिस्सा है। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, गौतम बौद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

घर से टिफिन लेकर आए जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नोएडा में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक का मौका मिला है। आज टिफिन पर चर्चा बैठक की शुरुआत है। आगे भी कार्यकर्ता समय समय पर ऐसी बैठकें आयोजित करके चर्चाएं करते रहेंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि आज यहां बैठक के लिए मैं भी अपना टिफिन लेकर आया था। मैंने कार्यकर्ताओं के साथ अपना टिफिन शेयर किया है। मिशन 2024 की तैयारी के तहत ये एक पहल है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2023 03:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola