Mission 2024: राजनीति में कहा जाता है कि संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजनीति भी एक खास स्थान रखती है। आगामी लोकसभा चुनाव (Mission 2024) को देखते हुए सभी दलों के अपने-अपने दावे भी सामने आने लगे हैं। हाल ही में एनडीए में शामिल होने वाली सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि यूपी की सभी 80 सीटें एनडीए जीतेगा। वहीं सपा ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
राजभर बोले- विपक्ष कहां जीतेगा?
एनडीए की आज यानी मंगलवार को दिल्ली के अशोका होटल में शाम 5 बजे से बैठक होने वाली है। इससे पहले, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश की राजनीति में अब लड़ाई जैसा कुछ नहीं है।
अगर आप उत्तर प्रदेश को ही देखें, तो 80 सीटें हैं, विपक्ष कहां जीतेगा? सभी 80 सीटें एनडीए जीतेगी। मुझे लगता है कि चुनाव अब सिर्फ एक औपचारिकता है, विपक्ष जितना चाहे शोर मचा सकता है। इससे कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय स्तर का गठबंधन है।
https://twitter.com/ANI/status/1681144400024576001
सपा ने बदली रणनीति, बनाया ये प्लान
उधर, मिशन 2024 को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने भी अपनी रणनीति बनाने शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की वकालत और पैरवी करने वाली पार्टी (सपा) अब अगड़ों (ब्रह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों) को साधने में जुट गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सपा की ओर से जल्द ही क्षत्रिय सम्मेलनों की शुरुआत हो सकती है।
पटना के बाद बंगलुरु में विपक्ष जुटा
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ करीब 24 दलों ने महागठबंधन बनाया है। पटना में 23 जून को विपक्ष की बैठक के बाद अब बंगलुरु में विपक्ष की दूरी बैठक (17-18 जुलाई) चल रही है। इसमें केंद्र की राजनीति से भाजपा को हटाने के लिए मौर्चाबंदी की योजना बनाई जा रही है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines