13 दिन से गायब चल रही मिसिंग गर्ल अर्चना तिवारी यूपी के लखीमपुर खीरी में नेपाल बॉर्डर के पास मिली है। भोपाल GRP पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद किया है। अर्चना यूपी के लखीमपुर खीरी कैसे पहुंची और कौन उसे वहां छोड़कर गया। आखिर 13 दिन वो कहां-कहां रही। पुलिस अभी इन सभी सवालों के जवाब देने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि वो 20 अगस्त को प्रेसवार्ता के दौरान इसका खुलासा करेगी।
ट्रेन के कोच से लापता हुई थी अर्चना तिवारी
रेलवे भोपाल एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि अर्चना तिवारी 7-8 अगस्त की रात इंदौर-बिलासपुर-नर्मदापुरम एक्सप्रेस के डी3 कोच से लापता हो गई थीं। रानी कमलापति जीआरपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों के जंगलों में भी उनकी तलाश की जा रही थी। तलाशी के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
ये भी पढ़ें: ‘सोनम रघुवंशी’ केस जैसा एक और कांड, सोनिया ने प्रेमी संग मिलकर मिटाया ‘सिंदूर’, सुलझी मर्डर मिस्ट्री
बयान दर्ज कराने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
एसपी ने बताया कि मंगलवार को जीआरपी ने उन्हें यूपी लखीमपुर खीरी से बरामद कर लिया। अर्चना नेपाल बॉर्डर के पास मिली है। पुलिस अर्चना को लेकर भोपाल के लिए निकल चुकी है। बुधवार को इस मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी ने बताया कि पहले अर्चना का बयान दर्ज किया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: MP में भी फर्जी वोटिंग का दावा! वोट चोरी पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी उठाए ये सवाल
जीआरपी पुलिस को मां ने दिया सुराग
दरअसल, मंगलवार को अर्चना यूपी के लखीमपुर से अपनी मां को फोन किया था। दोनों मां-बेटी में काफी देर तक बात हुई। मां के काफी पूछने पर अर्चना ने अपनी लोकेशन के बारे में उन्हें बता दिया। इसके बाद मां ने इसकी जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। इसके बाद जीआरपी पुलिस लोकेशन को ट्रेस करते हुए लखीमपुर खीरी पहुंची और नेपाल बॉर्डर के पास से अर्चना को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि अर्चना बिल्कुल सुरक्षित है।
सिविल जज की तैयारी कर रही है अर्चना, कांस्टेबल से जुड़ा है नाम
बताया जा रहा है कि सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी इंदौर से कटनी के लिए ट्रेन से निकलीं और रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। उनकी तलाश के दौरान उनका ग्वालियर कनेक्शन सामने आया है। साथ ही अहम सुराग भी मिले हैं। अर्चना ग्वालियर में तैनात एक कांस्टेबल राम तोमर के संपर्क में थी, जिसके बाद जीआरपी टीम ने 19 अगस्त को उससे पूछताछ की। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों के बीच क्या संबंध हैं। अब पूरी जानकारी पूछताछ के बाद ही सामने आएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines