हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मदरसे में पढ़ने गई 9 साल की मासूम के साथ हाफिज ने किया बलात्कार, मारपीट से बच्ची गंभीर घायल

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई। मदरसे में पढ़ने वाली इस बच्ची के साथ उसी मदरसे के हाफिज ने दुष्कर्म किया। 9 साल की छात्रा के साथ रेप की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पीड़िता पढ़ने के लिए मदरसे में पहुंची थी।

घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित मस्जिद मदरसे की है, जहां 9 साल की मासूम छात्रा रोजाना की तरह पढ़ने गई थी। इसके साथ ही मदरसे के हाफिज इरफान ने मासूम छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल मासूम बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को अपनी व्यथा सुनाई, जिस पर पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी हाफिज के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत आरोपी हाफिज इरफान के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस प्रकरण की पुष्टि करते हुए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि इस संबंध में बुढलाना थाने में शिकायत मिली थी।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के मुताबिक शिकायत में परिजनों ने बताया कि बुढाना कस्बे के एक मदरसे में पढ़ती उनकी नाबालिग बच्ची (सिर्फ 9 साल की) के साथ मदरसे में ही रहने वाले हाफिज ने दुष्कर्म किया है। इस शिकायत के आधार पर सदर थाने में मामला दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola