Miscreants Robbery jewelery showroom in Dehradun: खुलेआम लूट की वारदात के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, जिनमें बदमाश दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने के साथ ही क्षेत्रीय पुलिस को भी बड़ी चुनौती दे जाते हैं। ऐसा एक बड़ा मामला उत्तराखंड के देहरादून से सामने आया, जहां देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े हुई डकैती से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गुरुवार को देहरादून में राष्ट्रपति का दौरा था, जिसके चलते वहां की पुलिस राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी।
शोरूम खुलने के बाद दिया घटना को अंजाम, अलर्ट पर थी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ज्वेलरी शोरूम में 10 बजे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया औऱ मौके से फरार हो गए। इस घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश कार में सवार होकर आए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करने का दावा किया है। बताया जाता है कि पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को तांक पर रख कर इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर तमाम ज्वेलरी और सराफा मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़े: 17 करोड़ का इंजेक्शन! जानिए…बच्चों में होने वाली किस घातक बीमारी से बचाने के लिए होता है इस्तेमाल
गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बनाया बंधक
शोरूम से जुड़े लोगों ने बताया कि पांच लोग ग्राहक बनकर शोरूम के अंदर घुसे थे और गन प्वाइंट पर शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इस दौरान वहां के कर्मचारियों के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध कर उनको पेंट्री में बंद कर दिया। जिसके बाद बड़ी ही सफाई से बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स के साथ विभाग के बड़े अधिकारी भी मौके पर जमा होने लगे। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही पूरे इलाके में नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। हालांकि, घटना के दौरान लूटे गए जेवरात और हीरों की अनुमानित कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
54 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
10 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines