Up News: पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन (Padmavat Express Train) की जनरल बोगी में एक कारोबारी (Business Man) को यात्रा करना भारी पड़ गया। कारोबारी के साथ जनरल बोगी में यात्रा कर रहें आठ-दस लोगों ने हमला कर दिया। कारोबारी के अनुसार आरोपियों ने उसकी दाढ़ी खींची और उनसे धार्मिक नारे (Religious Slogan) लगवाए। इसके बाद उन्हें मुरादाबाद आउटर (Moradabad) पर धक्का दे दिया। पीड़ित ने शुक्रवार रात को जीआरपी थाने (GRP Station) में तहरीर दी है।
कारोबारी के कपड़े भी फाड़े
पीरजादा निवासी आसिम हुसैन ने जीआरपी (GRP) को बताया कि गुरूवार रात वह दिल्ली (Delhi) से मुरादाबाद जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के हापुड़ स्टेशन (Hapur Station) पहुंचने पर कुछ लोग बोगी में घुस आए। उन्होंने आसिम के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे।
परिचित ने दिए कपड़े
कारोबारी ने बताया कि मुरादाबाद आउटर पर वह फटे कपड़ों में पड़े थे। उन्हें एक परिचित ने अपने कपड़े दिए। शुक्रवार रात कारोबारी परिजनों और परिचितों के साथ जीआरपी थाने पहुंचे और तहरीर दी। सीओ जीआरपी ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने पकड़े दो आरोपी
ट्रेन में कारोबारी के साथ हुई मारपीट का कुछ यात्रियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो को ट्विटर (Twitter) पर ट्वीट (Tweet) कर दिया गया था। हरकत में आई जीआरपी ने बरेली (Bareilly) में दो आरोपी पकड़ लिए। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम सतीश कुमार निवासी रायबरेली (Raibareilly) और प्रतापगढ़ (Pratapgarh) निवासी सूरज बताए। सीओ जीआरपी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम तक कोई तहरीर नहीं मिलने पर दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines