Mirzapur Road Accident: उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज स्पीड से आए ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वाराणसी के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा भदोही के महाराजगंज और मिर्जापुर के कटका बाॅर्डर पर हुआ है।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर कुल 13 लोग सवार थे। सभी मजदूर औराई के तिवरी गांव से ढलाई का काम कर वाराणसी में अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद नाराज लोगों को प्रशासन ने शांत कराया और देर रात हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया जा सका।
लोगों ने शुरू कर दिया था रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस ने बताया कि भदोही से बनारस जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आए बस ने टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इससे पहले ग्रामीण बचाव कार्य शुरू कर चुके थे। घायलों और मृतकों को हाॅस्पिटल भेजा गया। मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः रेल कर्मचारियों को PM मोदी का बड़ा तोहफा, दिवाली पर मिलेगा बोनस
ट्रॉली से उछलकर सड़क पर गिरे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रैक्टर चालक को कुछ समझ पाता इससे पहले हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली से उछल कर सड़क पर गिर गए। वहीं कुछ सड़क के पास बहकर नाले में चले गए। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ।
ये भी पढ़ेंः ‘बंटी और बबली’ ने दिखाया टाइम मशीन का सपना, ठग लिए 35 करोड़, दर्जनों कपल्स को दिया था जवान बनाने का ऑफर
हादसे में ये हुए हताहत
मृतकों की पहचान विकास (20), बीरबलपुर निवासी अनिल (35), सूरज कुमार (22), प्रेम कुमार (40) नितिन कुमार (22), सनोहर (25), राकेश कुमार (25), राहुल कुमार (26) और रोशन कुमार के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में आकाश, जमुनी और अजय सरोज शामिल हैं।1
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines